1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना व नूरपुर में रालोद और सपा के उम्मीदवारों को इस बड़े दल ने दिया समर्थन, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीट पर 28 मई को वोटिंग है जबकि 31 मई को मतगणना होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 May 2018, 11:24 AM IST

Kairana And Noorpur

कैराना व नूरपुर में रालोद और सपा के उम्मीदवारों को इस बड़े दल ने दिया समर्थन, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

नोएडा। उत्तर प्रदेश में अब सभी दलों की निगाहें कैराना और नूरपुर में होने वाले उपचुनाव पर लगी हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव के लिए अगले लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की रणनीति तैयार होगी। कैराना में रालोद प्रत्याशी को सपा का और नूरपुर में सपा प्रत्याशी को रालोद का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद और कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन भी गले मिलकर अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से किया यह सवाल तो सब रह गए हैरान

पीस पार्टी भी आ चुकी है साथ

हालांकि, बसपा अभी खामोश है पर माना जा रहा है कि अंदरखाने उसका भी समर्थन गठबंधन प्रत्याशियों को है। इसके बाद पीस पार्टी भी उनके साथ खड़ी हो चुकी है। अब एक और बड़े दल ने उन्हें गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान करके भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: ये होगा देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेस-वे, दोनों ओर होगी हरियाली

लेटर आते ही शुरू कर देंगे प्रचार

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता कैराना और नूरपुर उपचुनाव में देखने को मिल रही है। इसको लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उन पर तंज कस चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने कैराना व नूरपुर में गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा का कहना है कि दिल्ली से आलाकमान की तरफ से गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, अभी उनको पास लेटर नहीं आया है। दिल्ली से पत्र आते ही आप पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार शुरू कर देंगे।

यह भी पढ़ें: वह 28 का आैर वो 45 की, दो बच्चों की शादी भी हो चुकी, रात को आयी थी मिलने, फिर...

इस दिन होगी वोटिंग

आपको बता दें कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा सीट खाली गई थी जबकि बिजनौर की नूरपुर सीट से भाजपा विधायक की एक सड़क हादसे में माैत हो गई थी। दोनों ही सीटों पर 28 मई को वोटिंग है जबकि 31 मई को मतगणना होगी। कैराना से भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह और गठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन हैं। वहीं, नूरपुर से अवनि सिंह भाजपा और नईमुल हसन गठबंधन की तरफ से चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को बसपा ने समर्थन दिया था। दोनों जगह ही सपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

देखें वीडियो: खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार ने अधिकारी पर तान दी पिस्टल