वहीं निकिता दत्ता ने कहा कि नोएडा में मेरा घर जरूर है, लेकिन यहां मैंने बहुत ही कम समय बिताया है। यहां के मुकाबले अब तक का ज्यादा समय मुबंर्इ में बिताया है। लेकिन मुझे आज भी नोएडा की अट्टा मार्केट में याद है। मैं वहां जा चुकी हूं। इसके साथ ही दिल्ली की भी कर्इ मार्केट देखी है, लेकिन शाम सात बजे के बाद दिल्ली-नोएडा में बाहर निकलना पसंद नहीं करती हूं। दिल्ली एनसीआर में किसी रिश्तेदार के घर जाने पर भी वहां से जल्द निकलकर सात बजे तक घर पहुंचने का प्रयास करती हूं।