2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भोजपुरी अभिनेत्री ने इस डायरेक्‍टर पर लगाया रेप का आरोप

दिल्‍ली के राजौरी गार्डन थाने में दर्ज कराई जीरो एफआईआर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 10:48 AM IST

Rape

बड़ी खबर: भोजपुरी अभिनेत्री ने इस डायरेक्‍ट पर लगाया रेप का आरोप

नोएडा। भोजपुरी व हरियाणवी फिल्‍मों में काम कर चुकी एक मॉडल ने म्‍यूजिक डायरेक्‍टर पर दुष्‍कर्म करने का अारोप लगाया है। मॉडल ने डायरेक्‍टर पर कोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही मॉडल ने डायरेक्‍टर पर अश्‍लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। मॉडल ने दिल्‍ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे नोएडा के सेक्‍टर-24 कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:ग्रामीणों ने गेट ताेड़कर स्कूल में बंद किए आवारा पशु, बच्चे कक्षाओं में सहमे

दिल्‍ली में रहती है युवती

बिहार की रहने वाली एक युवती वर्तमान में दिल्‍ली के राजौरी गार्डन में रहती है। वह मॉडलिंग का काम करती है। व‍ह कई भोजपुरी व हरियाणवी अलबम में काम कर चुकी है। युवती ने बिहार के ही म्‍यूजिक डायरेक्‍टर घनश्याम कुमार झा पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ने पिछल साल अगस्‍त में उसे एक भोजुपरी फिल्‍म में काम दिलाने के बहाने उसे नोएडा के सेक्‍टर-22 में बुलाया था। यहां उसने एक कमरे में मॉडल को नशीली कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर उससे दुष्‍कर्म किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ने उसकी अश्‍लील वीडियो भी बना ली। बाद में वह उसे वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्‍लैकमेल करने लगा। आरोपी ने ब्‍लैकमेल करके उससे कई बार रेप किया। इस मामले में युवती ने दिल्‍ली के राजौरी गार्डन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: Weather alert: अभी नहीं मिलेगी राहत,इस जिले में आकाशीय बिजली से किसान की मौत,इतने दिन तक रहेंगे स्कूल बंद

दिल्‍ली में दर्ज हुई जीरो एफआईआर

वारदात नोएडा के सेक्टर-22 की होने के कारण इसे कोतवाली सेक्टर-24 में ट्रांसफर कर दिया गया। एसएचओ मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी म्‍यूजिक डायरेक्‍टर दिल्ली में रहता है। नोएडा के सेक्टर-22 में उसका दोस्‍त रहता है। दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बैंक से पैसे निकली महिला से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशाें ने एक लाख लूटे