17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने बताया कि हिंदू महिलाओं को क्यों ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, देखें वीडियो-

खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिया विवादित बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Feb 2018, 1:23 PM IST

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दरअसल, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिव चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए भाजपा के विधायक विक्रम सैनी भी पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर शर्मनाक बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने यहां संबोधित करते हुए कहा कि आखिर क्यों हिंदू महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। उनके इस बयान सुनकर आप भी शर्मिदा हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कैदियों के लिए सीएम योगी ने की ऐसी व्यवस्था जो आज तक कोई नहीं कर सका

दरअसल मंच से बोलते हुए भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के एक स्लोगन 'हम दो हमारे दो' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम दो हमारे दो हमने तो मान लिया, लेकिन हमारे बहुत से लोग तो एक पर ही अटक गए हैं। हम दो हमारे एक.. और कहीं हम दो हमारे 18... और कहीं हम पांच हमारे पच्चीस... तो नियम कानून सभी के लिए होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक नियम कानून नहीं बनता तब तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है। इतने रुकना मत... कानून बनेगा तो सभी के लिए बनेगा।

यह भी पढ़ें- इस पुलिसकर्मी ने पेश की ऐसी मिसाल जिसे जानकर आप भी नम आंखों से करेंगे सैल्यूट

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने मंच से सरेआम बोलते हुए कहा कि जब मेरे 2 बच्चे पैदा हो गए तो घरवाली कहने लगी कि तीसरा बच्चा नहीं। मैं कहने लगा ... (गाली देते हुए) अभी चार-पांच होंगे, तू तो ठाड़ी है मैं भले ही हल्का हूं। अब इस भाजपा विधायक के डर्टी बयान को सुनने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा विधायक विक्रम सैनी मंच पर खुलेआम भारत माता की दुहाई भले ही देते हों, लेकिन उनके इन शब्दों से साथ महसूस किया जा सकता है कि महिलाओं का वह कितना सम्मान करते होंगे। क्योंकि जो व्यक्ति खुले मंच से अपनी पत्नी को गाली दे रहा है। वह देश की अन्य महिलाओं का क्या सम्मान कर पाएगा।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: फिल्म के आॅडिशन के दौरान अभिनेत्री को बेहोश कर किया गंदा काम , होश आने पर खुला राज