उल्लेखनीय है कि किंग खान के नाम से मशहूर bollywood actor Shahrukh Khan सभी धर्मों के त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने को लेकर वे देवबंदी उलेमा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, सोमवार को मुंबई स्थित अपने बंगले मन्नत पर शाहरुख खान ने दही हांडी उत्सव मनाया था। उन्होंने यहां अपनी पत्नी गौरी, बेटे अब्राहम और अपने दोस्तों के साथ Janmashtami मनाई थी।