19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने और मुख्‍यमंत्री योगी के बीच मतभेदों की खबरों पर दिया बड़ा बयान

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने और मुख्‍यमंत्री योगी के बीच मतभेदों की खबरों पर दिया बड़ा बयान

सहारनपुर पहुंचे उप मुख्‍यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने अपने और मुख्‍यमंत्री के बीच चल रही मतभेदों की खबरों का भी जवाब दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Apr 2018, 12:58 PM IST

bjp

नोएडा। सहारनपुर पहुंचे उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने अपने और मुख्‍यमंत्री के बीच चल रही मतभेदों की खबरों का भी जवाब दिया। गुरुवार को डिप्‍टी सीएम सहारनपुर में महर्षि कश्यप जयंती पर आयाेजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। गांधी पार्क में आयाेजित कार्यक्रम काे संबाेधित करने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे आैर पत्रकाराें से वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने मीडियो के कई सवालों के जवाब दिए।

कैराना उपचुनाव: भाजपा की तरफ से उपमुख्‍यमंत्री ने इनके नाम पर लगाई मोहर

मतभेदों की खबरों को मीडिया की देन बताया

इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच उड़ रही मतभेदों की खबरों के बारे में पूछा तो उन्‍होंने इसे मीडिया व सोशल मीडिया की देन बताया। उन्‍होंने कहा कि वह योगी जी के बहुत मजबूत सहयोगी हैं। उन दोनों को विकास की चिंता है। इलाहाबाद दौरे व मतभेद की खबरों पर केशव प्रसाद मौर्य का कहना था कि यह आप जैसे भाइयों की देन है। खबरों को चटपटा बनाने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। उन्‍हाेंने यह भी कहा कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव का मसला अलग था। कैराना उपचुनाव अलग होगा।

इस एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करने से बच जाएंगे दिल्‍ली-एनसीआर के जाम से, ये हैं खासियत

उन्‍नाव मामले पर भी बोले

उन्‍नाव कांड पर उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार में काेई भेदभाव नहीं हाेता है। यदि काेई अपराध करने वाला है ताे उस पर कार्रवाई हाेती है। पहले मुकदमा विधायक के परिजनाें के खिलाफ लिखा गया गया। बाद में विधायक के खिलाफ भी केस लिखे जाने की बात भी बताई गई। उनका कहना था कि उन्नाव प्रकरण में सरकार ने काेई ढिलाई नहीं बरती है। अब इस मामले की जांच सीबीआई ही कर रही है। जाे भी तथ्य सामने आएंगे, उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्‍होंने सहारनपुर दौरे के दौरान इशारों ही इशारों में हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को कैराना उपचुनाव के लिए भाजपा की प्रत्‍याशी बताया। उन्‍होंने जनता से मृगांका को जिताने की अपील भी की।

अगर आपके पास नहीं है गैस कनेक्‍शन तो इस दिन ये दस्‍तावेज लेकर पहुंच जाएं एजेंसी