5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2018: एक दिन बाद है दिवाली, प्‍लास्टिक के चम्‍मचों से ऐसे बनाएं क्रिएटिव Rangoli

7 नवंबर 2018 को पड़ने वाली इस Diwali 2018 पर अपने घर पर बनाइए Plastic के Spoonsसे क्रिएटिव Rangoli Designs
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Nov 2018, 8:58 AM IST

Diwali Rangoli Designs

Diwali 2018: तीन दिन बाद है दिवाली, प्‍लास्टिक के चम्‍मचों से ऐसे बनाएं क्रिएटिव Rangoli

नोएडा। अब बस एक दिन बाद दिवाली (Diwali) का त्‍योहार है। इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्‍या वापस लौटे थे। इस खुशी में पूरी अयोध्‍या को सजाया गया था। आज भी पूरे देश में दिवाली का त्‍योहार पूरे जोश के मनाया जाता है। इस बार दिवाली (Diwali) 7 नवंबर 2018 को है। दीपों का यह उत्‍सव 5 नवंबर 2018 को धनतेरस से शुरू हो गया। इस मौके पर लोगों में घरों व प्रतिष्‍ठानों में Rangoli का काफी क्रेज होता है। यह भी माना जाता है क‍ि मां लक्ष्‍मी साफ-सुथरे और सुंदर घर में वास करती हैं। इसको देखते हुए कई महिलाओं व युवतियों ने Rangoli designs के लिए सर्च करना शुरू दिया है। ऐसे में हम आपको प्‍लास्टिक के चम्‍मचों से ऐसी Rangoli Designs के बारे में बता रहे हैं जो आपके घर की सुंदरता के साथ ही तारीफों के भी पुल बंधवा देगी।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: इस दिवाली इन पटाखों को जलाया तो होगी जेल

फेसबुक से पता चला तरीका

सेक्‍टर-135 में रहने वाली कोमल चौहान का कहना है क‍ि जॉब करने के साथ ही परिवार के लिए भी टाइम निकालना पड़ता है। अब त्‍योहार पर तो खासतौर से। दिवाली का त्‍योहार बिना Rangoli और मिठाई के अधूरा लगता है। उन्‍होंने प्‍लास्टिक के चम्‍मचों से Rangoli बनाने का तरीका फेसबुक से सीखा था। उसकी एक फ्रेंड ने उन्‍हें टैग करके पिछले साल दिवाली यह तरीका पोस्‍ट किया था। उनका कहना है क‍ि इससे बनी Rangoli एकदम परफेक्‍ट बनती है।

यह भी पढ़ें:IRCTC Chhath Puja, Diwali 2018 Special Trains: रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, रोडवेज ने भी किया खास इंतजाम

Rangoli बनाने के लिए समाग्री
उन्‍होंने कहा कि रंगोली में जितने रंगों का इस्तेमाल करना हो, उतने रंग निकाल लें। इसके अलावा प्लास्टिक के सफेद चम्मचों के दो पैकेट ले लें। आप चाहें तो इसमें रंगीन चम्‍मच भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही सज गए हैं बाजार, माटी के दिये लोगों को आ रहे पसंद

ऐसे बनाएं Rangoli Designs

सबसे पहले एक आप एक डिजाइन चुन लीजिए। फिर तस्वीरों के अनुरूप रंगोली मेें चम्‍मचों को सजाएं। इसके बाद उसमें अपनी पसंद का कलर भर दें। ध्‍यान रहें क‍ि रंगोली बनाने से पहले इस तस्‍वीरों को देख लें। आप इनका प्रिंट आउट सामने रखकर भी रंगोली बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: दिवाली पर इस तारीख से पांच दिन के लिए बंद हो जाएंगे बैंक, कैश का कर लें इंतजाम