scriptदूध के साथ भूलकर भी न करें इन 10 चीजों का सेवन, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार | Do not take these 10 things with milk | Patrika News

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 10 चीजों का सेवन, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

locationनोएडाPublished: May 16, 2018 03:07:35 pm

Submitted by:

lokesh verma

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 10 चीजों का सेवन, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

milk
नोएडा. अक्सर देखा जाता है कि लोग सुबह के नाश्ते में दूध के साथ कई चीजों का सेवन करते हैं, ताकि पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहे। लेकिन, शायद आप ये नहीं जानते कि दूध का सेवन करते समय कुछ चीजों को बिलकुल इग्नोर करना चाहिए। अगर ऐसा करेंगे तो ये आपके लिए संपूर्ण आहार की जगह उल्टा नुकसान दायक होगा। इस विषय पर जब हमने ग्रेटर नोएडा स्थित नवीन हॉस्पिटल के डॉक्टर धीरज सिंघल से बात की तो उन्होंने बताया कि दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है। इसलिए दूध के साथ कुछ चीजों का लगातार सेवन करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें— शमी और हसीन जहां का विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत, जानिये क्या निकला परिणाम

धीरज सिंघल बताते हैं कि दूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। वे कहते हैं कि दूध की तासीर ठंडी होती है। लेकिन कुछ लोग इसे गर्म समझ गर्म चीजों का सेवन इसके साथ करते हैं, जो बेहद नुकसानदायक होता है।
दूध के साथ नींबू, कटहल, करेला या फिर नमक का सेवन नहीं करना चाहिये। ये आपको लाभ पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचाएगा। इसके चलते स्किन में इंफेक्‍शन के साथ दाद, खाज ,खुजली, एग्जिमा, सोरायसिस, आदि बीमारी हो सकती हैं।
वे कहते हैं कि अक्सर देख गया है कि हैवी नाश्ते के चक्कतर में पड़कर लोग दूध के साथ मूग, उड़द और चने की दालें, या गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल आदि से बनी चीजों का सेवन करते हैं। अगर इन चीजों को खाना ही है तो दूध पीने के कम से कम दो घंटे बाद ये चीजें खाएं, ताकि दूध पच सके। अगर आप उड़द की दाल दूध के साथ खाते हैं तो इससे हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें— शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

दूध के साथ कभी मछली नहीं खानी चाहिए क्योंकि उसकी तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए मछली को कभी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
इसके अलावा यदि आपने गलती से मूली का सेवन कर लिया है तो भूलकर भी तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो