4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PNB घोटालाः जीआईपी के गीतांजलि ज्वेलरी शोरूम में ईडी का छापा, ज्वेलर्स में हड़कंप

ईडी की टीम ने जीआईपी मॉल स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स के शोरूम पर छापा मारकर नोटिस चस्पा करते हुए सील कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:41 AM IST

noida

नोएडा. पंजाब नेशनल बैंक घोटाले कि जांच की आंच अब नोएडा तब भी पहुंच चुकी है। सोमवार को इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने जीआईपी मॉल स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स के शोरूम पर छापा मारकर नोटिस चस्पा करते हुए सील कर दिया। बता दें कि गीतांजलि ज्वेलर्स के तार 11400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर भागे नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी अफसरों के पहुंचने से पहले ही शो रूम मालिक ताला बंदकर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची ईडी की टीम ने शोरूम को सील कर दिया।

यह भी पढ़े- यूपी पुलिस का खौफ: थाने पहुंचा कुख्यात, गिड़गिड़ाते हुए बोला- साहब गोली मत मारना

उल्लेखनीय है कि गीतांजलि ज्वेलरी शोरूम चेन पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चौकसी की है। ज्वेलरी का कारोबार करने वाले नीरव मोदी के पंजाब नेशनल बैंक से 11400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। ईडी को इस बात का शक है कि गीतांजलि ज्वेलर्स के अलावा नोएडा के कई दूसरे ज्वेलर्स भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं। सोमवार की सुबह ईडी के करीब आधा दर्जन अफसर जीआईपी मॉल स्थित गीतांजलि ज्वेलरी शोरूम पर पहुंचे।

यह भी पढ़े- भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ही उड़ाई सीएम योगी के वादे की खिल्ली, जानिये क्या कहा-

बताया जाता है कि इस बात की भनक शोरूम के स्टाफ को पहले ही लग गई थी। इसलिए स्टाफ शोरूम पर ताला जड़ फरार हो गया। इसके बाद पहुंची ईडी अफसरों की टीम ने शोरूम को सील करते हुए बाहर नोटिस चस्पा दिया। ईडी की इस कार्रवाई से नोएडा के दूसरे ज्वेलर्स में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद सेक्टर-18 के कई ज्वेलरी शोरूम बंद मिले।

यह भी पढ़े- भाजपा नेताओं ने चुनाव अधिकारी को क्यों दी भद्दी-भद्दी गालियां, देखें वायरल वीडियो-