बताया जा रहा है कि ये फर्जी मदरसा केवल कागजों में चल रहे थे। जांच के दौरान तमाम मदरसे ऐसे मिले, जहां शिक्षक ही नहीं बल्कि इमारत भी नहीं थी। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अब मदरसा संचालकों को वसूली का डर सताने लगा है। इस कारण ही करीब 500 मदरसों में से आधे संचालकों ने ही रजिस्टेशन किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि मेरठ में शहरी क्षेत्र के साथ ही सरधना, मवाना और माछरा ब्लाॅक में सबसे अधिक गड़बड़ी की गई थी। यहां कागजों में चल रहे कई मदरसे ढूंढे नहीं मिले।