6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपत्तिजनक स्थिति में बाथरूम में मिले थे पति-पत्‍नी के शव, पीएम रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली सच्‍चाई

हाेली वाले दिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में घर में मिला था नीरज और उनकी पत्नी रुचि का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 6 Mar 2018, 1:59 PM IST

ghaziabad

नोएडा। हाेली वाले दिन 2 मार्च को जब देशभर में लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे, तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के डीजीएम नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि का शव घर के बाथरूम में नग्‍न अवसथा में मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का कहना है कि दंपति के ब्रेन, लंग्स, लीवर और किडनी सिकुड़े हुए मिले हैं। हालांकि, पीएम रिपोर्ट से भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

होली के जश्न में डूबा था परिवार, बाथरूम में आपत्तिजनक हालत में मिला डीजीएम और पत्नी का शव

विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वजह

इंदिरापुरम थाने में एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पाइजनिंग या मौत के कारण का पता चलेगा। दोनों का फेसबुक अकाउंट डिलीट करने और गैस गीजर से हुई मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी बगैर पुख्ता सबूत के इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, जांच में पता चला है कि दंपती के परिजनों ने फेसबुक को मेल लिख कर दोनों के अकाउंट को बंद कराया था।

बाथरूम में न्यूड मिले कपल के शव, पुलिस के लिए मौत बनी रहस्य

रुचि के शरीर पर चोट का एक निशान

वहीं, पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि रुचि के शरीर पर चोट का एक निशान मिला है जबकि नीरज के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। दंपती के ब्रेन, लंग्स, लीवर और किडनी सिकुड़े हुए मिले हैं। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शरीर में जहर जाने पर अंदरूनी अंग सिकुड़ते हैं। मुख्‍य कारण्‍ा का विसरा रिपोर्ट में ही खुलासा होगा।

योगी सरकार में एडीएम सिटी ने भाजपा विधायक का नहीं उठाया फोन तो एमएलए ने किया यह काम

क्‍या था मामला

आपको बता दें क‍ि इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 स्थित फ्लैट नम्बर 159 में नीरज सिंघानिया और पत्नी रुचि सिंघानिया की 2010 में शादी हुई थी। होली वाले दिन उनके शव बाथरूम में मिले थे।