बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद शमी 2015 विश्व कप के उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने उस विश्व कप में सबसे उम्दा प्रदर्शन किया था। 2015 के विश्व कप में मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। शमी ने उस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज यूनिस खान, कप्तान मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी और वहाब रियाज को पवेलियन पहुंचाया था। उन्होंने उस मैच में 9 ओवरों में मात्र 35 रन दिए थे। उनके मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो अभी तक उन्हें विश्व कप 2019 के किसी मुकाबले में नहीं खिलाया गया है, लेकिन विश्व कप से पहले उनके शानदार प्रदर्शन की बदोलत ही उन्हें टीम में शामिल किया गया है।