21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला वकील को अमिताभ बच्‍चन ने दिए 25 लाख रुपये, जानिए क्‍यों

Kaun Banega Crorepati (KBC 10) के 19 October 2018 के एपिसोड में नोएडा की बेटी रिचा तिवारी ने जीते 25 लाख रुपये

2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan

इस महिला वकील को अमिताभ बच्‍चन ने दिए 25 लाख रुपये, जानिए क्‍यों

नोएडा। लखपति या करोड़पति बनना किसका सपना नहीं होता है। और अगर कुद मिनटों में ही आप लखपति बन जाएं तो इसे किस्‍मत ही कहेंगे। Kaun Banega Crorepati (KBC 10) के 19 October 2018 के एपिसोड में अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर नोएडा की बेटी रिचा तिवारी थी। उन्‍होंने कौन बनेगा करोड़पति (KBC 10) में 25 लाख रुपये जीते हैं।

यह भी पढ़ें: KBC 9: ग्रांड फिनाले में अमिताभ और विद्या के सामने छलक पड़े क्रिकेटर युवराज सिंह के आंसू

50 लाख रुपये के सवाल पर फंसीं

नोएडा में कॉरपोरेट लॉयर के तौर पर काम कर रही रिचा तिवारी 18 अक्‍ूटबर 2018 यानी गुरुवार के एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंची थीं। शुक्रवार 19 अक्‍टूबर 2018 के एपिसाेड में वह एक्‍स्‍पर्ट की मदद से 25 लाख रुपये जीत गईं। इसके बाद उनसे 14वां प्रश्‍न पूछा गया, जो 50 लाख रुपये का था। उनसे पूछा गया, कौन से वास्‍तूकार नई दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस के मुख्‍य डिजाइनर थे। इसके लिए उन्‍हें चार ऑप्‍शन दिए गए,

(A) Robert Tor Russel (B) Herbert Baker (C) Edwin Lutyens (D) Walter Sykes George

यह भी पढ़ें: यूपी की इस युवती को अभिनेता अमिताभ बच्चन देंगे लाखों रुपये, जानिए क्यों

यहां पर रिचा तिवारी के पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। उनको लुटियंस को लेकर शक था लेकिन कन्‍फर्म नहीं थी। इसके बाद उन्‍होंने खेल से क्विट करना ही बेहतर समझा। बाद में इस प्रश्‍न का सही उत्‍तर Robert Tor Russel निकला। इसके बाद अमिताभ बच्‍चने ने 25 लाख रुपये की रकम रिचा तिवारी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी।

यह भी पढ़ें:बहन के लिए पढ़ाई छोड़ने वाली KBC Season 7 की पहली करोड़पति, अब इस योजना की हैं ब्रांड अम्बेसडर

शादी में नहीं है दिलचस्‍पी

अपको बता दें कि नोएडा की रिचा तिवारी पेशे से कॉरपोरेट लॉयर हैं। उनकी चार बहने हैं। शो में रिचा ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की है। इसकी वजह उन्हें बंधकर रहना पसंद नहीं है। वे चार बहनें है। रिचा की शादी में कोर्इ दिलचस्पी नहीं है। उनका कहना है कि खेल में जीते हुए रुपयों से अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। उन्‍हें स्कूबा डाइविंग आैर इतिहास पढ़ना भी पसंद है।

यह भी पढ़ें: KBC 10: इस सवाल के कारण बिनीता जैन नहीं जीत पाईं 7 करोड़, लेकिन बनी सीजन की पहली करोड़पति