
भारतीय हॉकी टीम पहुंची कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर, जल्द आएगा टीवी पर एपिसोड
नई दिल्ली।भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले क्विज आधारित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं ।अपनी दमदार आवाज और जानदार पर्सनालिटी के लिए दुनिया भर में मशहूर अमिताभ इस गेम शो की टीआरपी का एक बड़ा कारण हैं।इस शो में हमेशा बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज आते रहते हैं इस क्रम में इस बार भारतीय हॉकी टीम को अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में देखा जाएगा। अमिताभ ने इन खिलाड़ियों को देश का ब्रैंड एम्बेसेडर करार दिया। इस शो के लिए टीम ने शूटिंग कर ली है।भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक फोटो साझा की।
KBC के नए एपिसोड में आ रही है भारतीय टीम
इस फोटो के साथ पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, "केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में भारतीय हॉकी टीम का सम्मान। इनकी प्रतिबद्धिता और प्रयास देश के लिए तुलना से परे है।"अमिताभ ने कहा, "जब हम अपने देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, तो हम देश को सम्मानित करते हैं। देश का गौरव हैं ये। तिरंगे की शान और मान हैं ये।"
एपिसोड के बारे में ब्लॉग पर भी दी अमिताभ ने जानकारी
अपने ब्लॉग पर भी अमिताभ ने लिखा, "खेल इस देश की पहचान है। जब हम इसमें उपलब्धि हासिल करते हैं, तो पूरा विश्व इसे देखता है। खिलाड़ी देश के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं।"इसके साथ ही अमिताभ ने इस साल ओडिशा में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम के लिए समर्थन का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Published on:
25 Sept 2018 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
