2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें क्यों पीएम मोदी की चहेती हैं खुशी गोस्वामी, खुद खोला ये राज

नोएडा की खुशी गोस्वामी केंद्र सरकार के कई प्रोग्रामों में गाने की परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। वह भारत सरकार के योगा दिवस के थीम सॉन्ग को भी गा चुकी हैं। खुशी ने बताया कि उसने पीएम मोदी के सामने भी प्रस्तुति दी थी, जिसे उन्होंने बहुत पसंद किया था। तभी से वह पीएम मोदी की चहेती बन गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 May 2022, 1:30 PM IST

know-why-khushi-goswami-of-noida-is-the-favorite-of-pm-modi.jpg

जानें क्यों पीएम मोदी की चहेती हैं खुशी गोस्वामी, खुद खोला ये राज।

कहते हैं कि शिद्दत से किसी सपने को पूरा करना चाहो तो एक दिन अवश्य ऐसा आता है, जब वह सपना साकार हो जाता है। ऐसा ही कुछ नोएडा के सेक्टर-40 में रहने वाली खुशी गोस्वामी के साथ हुआ है। संगीत की ललक ने उसे देश के प्रधानमंत्री का चहेता बना दिया है। वह अपनी संगीत प्रतिभा के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन बार मिल चुकी है। इसके साथ ही खुशी अपनी मां के उन सपने को भी पूरा कर रही है, जो उन्होंने देखा जरूर था। लेकिन, परिवार वालों का सहयोग नहीं मिल पाने के कारण पूरा न कर सकीं। खुशी कहती है कि वह अपनी मां के सपनों को पूरा कर रही है। इसलिए उसे मां और परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

खुशी गोस्वामी ने बताया कि वह एक प्रोफेशनल सिंगर है और महज 6 साल की उम्र से सिंगिंग कर रही है। शुरुआती दिनों में वह घर पर ही अपनी मां से सिंगिंग सीखते-सीखते स्टेज पर गाने लगी। धीरे-धीरे सिंगिंग की तरफ लगाव बढ़ता गया। इसी संगीत के लगाव के कारण वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चहेती है। खुशी 'पत्रिका' से बातचीत के दौरान बताया कि वह अब तक प्रधानमंत्री से तीन बार मिल चुकी है। उसने प्रधानमंत्री को राखी भी बांधी है। हाल ही में परीक्षा पर चर्चा के दौरान वह फिर पीएम मोदी से मिली थी। वह कई रियलिटी शो जैसे इंडियन आईडल, सारेगामा में भी पार्टिसिपेट कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-यूपी सरकार का नया तोहफा, किसान परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगी नौकरी

पीएम मोदी को भाई खुशी की सिंगिंग

खुशी बताती हैं कि वह हर स्टेज पर अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वह केंद्र सरकार के कई प्रोग्रामों में गाने की परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। वह भारत सरकार के योगा दिवस के थीम सॉन्ग को भी गा चुकी हैं।खुशी ने बताया कि उसने पीएम मोदी के सामने भी प्रस्तुति दी थी, जिसे उन्होंने बहुत पसंद किया था। खुशी की मां लता गोस्वामी ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री को राखी भी बांधी है। इसलिये जब खुशी की बड़ी बहन की शादी 2019 में हुई थी। उस दौरान खुशी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बहन की शादी में आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने भी खुशी के पत्र का जवाब दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि वह 2019 लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण उनकी बहन की शादी में नहीं आ पाए, लेकिन खुशी की शादी में जरूर आएंगे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या की अनोखी तस्वीर, ईद पर श्री रामलला के पुजारी का इकबाल ने किया फूलों से स्वागत

कोरोना काल में छूट गई थी पिता की जॉब

खुशी ने बताया कि वह मूलरूप से मथुरा के बरसाने की रहने वाली हैं। परिवार बरसाने के राधा रानी मंदिर में पुजारी है। कई सालों से वह परिवार के साथ नोएडा में रह रही हैं। उनकी मां ग्रेटर नोएडा के एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके पिता की कोरोना के दौरान जॉब चली गई थी।