1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम ने पेड़ के नीचे से उठाया आम, मालिक ने दे दी यह खौफनाक सजा

आम के पेड़ के पास से दोस्तों के साथ गुजर रहा था मासूम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 12:33 PM IST

dog

नोएडा. सेकटर-36 की एक कोठी के बाहर गिरा हुआ आम उठाना एक 11 साल के बच्चे को भारी पड़ गया। कोठी की मालकिन ने उस पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने मासूम बच्चे के पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला असपताल ले जाया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका उपचार नहीं किया। आरोप है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बच्चे के पांव की सर्जरी करने की बात कह लौटा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फरमान, अब पुलिस वाले नहीं कर सकेंगे ये काम

जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-31 निठारी के रहने वाले ग्यासकुमार का बेटा 11 साल का बेटा अरुण अपने दोस्तों के साथ घूमता हुआ सेक्टर-36 पहुंच गया। ग्यासकुमार सिलाई का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि कोठी के बाहर लगे हुए पेड़ के नीचे टूटे हुए आम पड़े हुए थे। आम को नीचे गिरे हुए देखकर उसने उठा लिया। उन्होंने बताया कि पार्क के पास ही वह मकान है और बाहर आम का पेड़ था। ये सभी पार्क के पास से गुजर रहे थे। नाराज हो कर कोठी मालकिन ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कुर्सी को लेकर दरोगाओं में हुआ दंगल

घटना के बाद में उसके दोस्त मौके से भाग खड़े हुए। लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने कुत्ता मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात कुत्ते मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ पर रेप की शिकायत करने वाली महिला की पुलिस ने जब्त की संपत्ति