3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार में भाजपा की इस महिला नेता ने की क्रॉस वोटिंग, पार्टी का उम्‍मीदवार हारा

भाजपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाली महिला नेता को पार्टी से बाहर निकाला गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Jan 2018, 2:49 PM IST

bjp

नोएडा। भाजपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाली महिला नेता को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। क्रॉस वोटिंग की वजह से मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के एक उम्‍मीदवार काे हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद मुरादाबाद में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई और इस महिला नेता को निकालने का निर्णय लिया गया। हालांकि, इस मामले में महिल नेता का कहना है क‍ि इस मामले में उनका पक्ष नहीं सुना गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा है। वह एक पुराने भाजपा नेता की बेटी हैं।

गजब: इस तरह पुलिस को चकमा देकर प्रेमी के साथ हिरासत से भाग गई गर्भवती किशोरी

कासगंज हिंसा पर बोले भाजपा विधायक- पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को भेजा जाएगा वहां

भाजपा उम्‍मीदवार हारा

हाल ही में उत्‍तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावाें में मुरादाबाद में भाजपा के मेयर बने थे। इसके बाद शनिवार को शहर में नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें भाजपा के सात और अन्‍य पार्टियों के छह लोग मैदान में थे। कार्यकारिणी चुनाव में कुल 77 वोट हैं। इसमें भाजपा के वोटों की संख्‍या ज्‍यादा है, इसलिए उम्‍मीद जताई गई कि पार्टी के सभी प्रत्‍याशी जीत जाएंगे। लेकिन 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में मतदान के बाद आए परिणाम से पार्टी को बड़ा झटका लगा। किसी नेता की क्रॉस वोट की वजह से भाजपा प्रत्‍याशी पंकज यादव हार गए। इससे पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया और उस धोखेबाज की खोज शुरू हो गई।

Breaking- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने खुद की गर्दन पर चलाया ब्‍लेड- देखें वीडियो

गजब- उत्‍तर प्रदेश के इस कॉलेज को मिलेगा टैंक, आर्मी चीफ कर रहे हैं यहां से पीएचडी

शाम को हुई मीटिंग

इसके बाद आनन-फानन में शाम को मीटिंग बुलाई गई और जांच शुरू की गई। शनिवार शाम तक पांच पार्षद शक के घेरे में थे। जांच-पड़ताल के बाद पदाधिकारियों ने फिर बैठक की और क्रॉस वोटिंग करने वाले की पहचान पार्षद महिमा भारद्वाज के तौर पर की। आरोप लगाया क‍ि उन्‍होंने क्रॉस वोटिंग की है, जिस कारण पंकज यादव की हार हुई। इस मामले में महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने पार्टी के विरुद्ध वोटिंग करने पर महिमा भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निष्‍कासित कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता का कहना है कि महिमा भारद्वाज ने पार्टी के विरोध में वोटिंग की, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं, वार्ड 12 की पार्षद महिमा भारद्वाज का कहना है कि फैसला एकतरफा लिया गया है।

देखें वी‍डियो- मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देखें वी‍डियो- राखी सावंत की इसलिए नहीं हो रही शादी

पुराने भाजपा नेता की बेटी हैं महिमा

निकाय चुनाव में वार्ड-12 गोविंद नगर की सीट महिला आरक्ष‍ित थी। पहले यहां से पुराने भाजपा नेता गगन शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया था लेकिन सीट आरक्षित होने के बाद उनकी बेटी महिमा भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया। वह चुनाव जीतकर यहां से पार्षद बनी थ्‍ाीं।