1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्‍ना बजरंगी ने बसपा के इस पूर्व सांसद को दी थी गाली, जिसके बाद सुनील राठी ने मार दीं गोलियां!

बागपत जेल में हुई मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के बाद रोज हो रहे खुलासे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:07 PM IST

Munna Bajrangi and Sunil Rathi

मुन्‍ना बजरंगी ने बसपा के इस पूर्व सांसद को दी गाली, जिसके बाद सुनील राठी ने मार दीं गोलियां!

नोएडा। जेल में हुई मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि, इनकी कोई आध‍िकारिक पुष्‍टी नहीं कर रहा है लेकिन मीडिया रिेपोर्ट्स की मानें तो ये ख्‍ुालासे हत्‍याकांड के राज खोल रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि मुन्‍ना बजरंगी और सुनील राठी ने रविवार रात को एक-दूसरे के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद सुबह दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। उसे भी सुलझा लिया गया। इसके बाद सुनील के पास किसी का फोन आया और उसने मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या कर दी। यह भी बताया जा रहा है क‍ि मुन्‍ना बजरंगी ने सुनील के सामने एक पूर्व सांसद को गाली दी थी, जिसके बाद बात बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें:सामने आया सुनील राठी का धनंजय सिंह कनेक्‍शन, जानिए कैसे मिले दोनों

विक्‍की सुन्‍हैड़ा ने किया था स्‍वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात को जब मुन्‍ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया तो उसका स्‍वागत किया गया था। बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी के जेल में आने के बाद विक्की सुन्हैड़ा ने उसका स्वागत किया था। इतना ही नहीं मुनना बजरंगी के आने के बाद जेल में जश्न भी मनाया गया था। इसमें सुनील राठी भी शामिल हुआ था। साथ में तीनों ने बैठकर शराब भी पी थी। इसके बाद सोमवार सुबह पांच बजे बैरक खुली तो विक्की सुन्हैड़ा, मुन्ना बजरंगी और सुनील राठी बाहर आ गए।

यह भी पढ़ें:मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड के बाद बसपा ने इस पूर्व विधायक को निकाला, सियासी गलियारों में खलबली

सुनील की बजरंगी से टेंडर को लेकर किया था विवाद

बताया जा रहा है क‍ि उस दौरान सुनील की बजरंगी से किसी टेंडर को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें विक्‍की ने बीच-बचाव किया था और दोनों में सुलह करा दी थी। इसके बाद सुनील के पास एक फोन आया और उसने मुन्‍ना पर गोलियां बरसा दीं। सुनील ने एक मैगजीन खाली कर दूसरी मैगजीन डाली और फिर सारी गोलियां मुन्‍ना के शरीर में उतार दीं। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या, जेलर व डिप्टी जेलर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

धनंजय सिंह को दी गाली

इसमें एक थ्‍योरी और भी बताई जा रही है। उसके अनुसार, मुन्‍ना बजरंगी ने सुनील राठी के सामने बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को गाली दे दी थी। यह बात सुनील को पसंद नहीं आई और वह भड़क गया। इसके बाद उसने मुन्‍ना बजरंगी कर हत्‍या कर दी। इस बारे में जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि फिलहाल जेल प्रशासन के अलावा स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील के दिए गए बयान की भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि‍ सुनील राठी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा था कि मुन्‍ना बजरंगी पिस्‍टल लेकर जेल में पहुंचा था। उसने अपने बचाव में मुन्‍ना बजरंगी कर हत्‍या की थी। मुन्‍ना बजरंगी की पत्‍नी सीमा सिंह के वकील विकास श्रीवास्‍तव ने भी इस मामले में सुनील राठी के धनंजय सिंह के साथ रिश्‍ते बताए थे। उन्‍होंने बताया था कि धनंजय सिंह ने ही सुनील राठी को पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा से टिकट दिलाया था।

यह भी पढ़ें:इस कुख्‍यात पर लगा मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या का आरोप, जानिए कौन है वह