नोएडा। नवरात्र में अष्टमी तिथि समाप्त हो चुकी है और नवमी तिथि शुरू हो चुकी है। नवरात्र की अष्टमी तिथि की प्रारंभ 16 अक्टूबर की सुबह 10.16 बजे से हो गया था, जो 17 अक्टूबर 2018 की दोपहर 12.49 बजे तक रहा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो गई। 17 अक्टूबर 2018 को दोपहर में 12.49 बजे से नवमी तिथि की शुरुआत हुई। 18 अक्टूबर 2018 को दोपहर 3.28 तक नवमी रहेगी। इस दिन कंजक भी खिलाई जाएंगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे से दशमी प्रारंभ हो जाएगी।