23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अगस्‍त के बाद यूपी के इन पांच शहरों में एक मिनट भी नहीं कटेगी बिजली

उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने राज्‍य के पांच शहरों नो ट्रिपिंग जोन में शामिल किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Aug 2018, 11:30 AM IST

Bulb

15 अगस्‍त के बाद यूपी के इन पांच शहरों में एक मिनट भी नहीं कटेगी बिजली

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद 24 घंटे बिजली का वादा किया गया था। इसके बाद भी कई बड़े शहरों में बिजली कटौती जारी रही और इसके पीछे लोकल फॉल्‍ट या अन्‍य कारणों को जिम्‍मेदार बताया जाता रहा। अब एक बार फिर 24 घंटे बिजली देने की बता कही गई है। इस बार सूबे के पांच शहरों में एक मिनट भी बिजली न काटने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं 15 अगस्‍त के बाद इन शहरों की मॉनिटरिंग की बात भी की गई है। 15 अगस्‍त के बाद अगर यहां बिजली कटौती होती है तो शहर के संबंधित अफसर और इंजीनियर पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस शहर के लोगों से योगी ने किया रैपिड के साथ मेट्रो दौड़ाने का वादा

ये शहर नो ट्रिपिंग जोन में शामिल

उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने राज्‍य के पांच शहरों नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और कानपुर को नो ट्रिपिंग जोन में शामिल किया है। इस संबंंध में यूपीपीसीएल ने केस्‍को के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग की। इस दौरान कहा गया कि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ में अगर ट्रिपिंग हुई तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के दौरान यह भी बताया गया कि 15 अगस्‍त के बाद इन पांचों शहरों की निगरानी की जाएगी। कोई गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इन घोटालों की रिपोर्ट तैयार, अखिलेश यादव व मायावती को सजा दिलाएंगे यह भाजपा नेता

लोकल फॉल्‍ट को बताया जाता है वजह

नोएडा और गाजियाबाद में कई बार बिजली गुल हो रही है। इसके लिए लोकल फॉल्‍ट वजह बताई जाती है। वहीं ओवरलोडिंग को भी इसकी वजह बताया जाता है। किसी मोहल्‍ले में कोई फॉल्‍ट होने पर पूरे फीडर को बंद करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरों की बिजली ठीक करने के लिए बड़े क्षेत्र में बिजली कटौती करनी पड़ती है।

देखें वीडियो: भाजपा के इस नेता ने कहीं 10 बड़ी बातें

16 अगस्‍त से शुरू होगी व्‍यवस्‍था

इस बारे में केस्‍को के निदेशक तकनीकी आरएस यादव का कहना है क‍ि अब अगर कहीं कोई छोटा फॉल्‍ट होता है तो फीडर नहीं बंद किया जाएगा। मतलब अगर कुछ घरों में गड़बड़ी है तो बड़े क्षेत्र की बिजली नहीं कटेगी। उनका कहना है क‍ि 16 अगस्‍त से यह व्‍यवस्‍था शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया 'चिपको आंदोलन'