10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इन दो शहरों में बिछेगा मेट्रो का जाल, दिल्ली और NCR में यात्रा होगी आसान

पहले फेज में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक होगा विस्तार दूसरे फेज में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 से नॉलेज पार्क-5 तक किया जाएगा मेट्रो विस्तार

2 min read
Google source verification
a-23-km-metro-on-aqua-line.jpeg

नोएडा. दिल्ली-एनसीआर के मुसाफिरों के लिए Noida-Greater Noida में सफर करना आसान होने वाला है। इसकी वजह ये है कि नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) नोएडा-ग्रेटर नोएडा में संचालित एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार सेक्टर-71 से नॉलेज पार्क-5 तक करने का फैसला किया है। NMRC अफसरों के मुताबिक, मेट्रो का यह विस्तार दो चरणों में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक और दूसरे फेज में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रों विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद मामले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ले जाने को लेकर मौलाना मदनी ने दिया बड़ा बयान

अफसरों के मुताबिक पहले फेज के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति इस माह के आखिरी सप्ताह में या दिसंबर के पहले सप्ताह में मिलने वाली है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में परियोजना को मंजूरी देने के लिए नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) से कैबिनेट नोट्स मांगे थे, जिन्हें NMRC प्रबंधन ने जारी कर दिया है। NMRC के अफसरों ने कहा कि मंजूरी मिलते ही तीन माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ढाई साल में सिविल कार्य पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने मेरठ को लेकर की बड़ी घोषणा, शहर के लोगों ने कहा शुक्रिया

जानकार बताते हैं कि पहले फेज के निर्माण में 1,064 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की संभावना है। इस नई मेट्रों लाइन से तीन लाख से अधिक आबादी को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे शासन के पास भेज दिया गया है। यहां पर बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार से दिल्ली के साथ गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के लोगों को भी फायद होगा। इससे मेट्रो यात्री ग्रेटर नोएडा तक बिना ऑटो-बस सेवा लिए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री को ऐसी गाली देने का ऑडियो हुआ वायरल, सुनकर शर्मसार हो जाएगे आप

यह होगा नई लाइन का रूट
बताया जाता है कि नोएडा और ग्रेयर नोएडा के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए NMRC सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5, ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी, इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन की नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो तक का विस्तार करेगी। ऐसी संभावना है कि पहले फेज में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक विस्तार मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से ग्रेनो वेस्ट सीधे एनसीआर से जुड़ जाएगा।

इस पूरे मामले में एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन के विस्तार के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाली मेट्रो का दो फेज में काम पूरा करने के लिए कैबिनेट नोट्स मांगा गया था। सरकार से सहमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी।