26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपीएस की टीचर के साथ सरेआम दो युवकों ने किया कुछ ऐसा कि रोते हुए पहुंची गार्डों के पास

बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल दिनदहाड़े डीपीएस टीचर से जेवरात लूटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:35 PM IST

noida

डीपीएस की टीचर के साथ सरेआम दो युवकों ने किया कुछ ऐसा कि रोते हुए पहुंची गार्डों के पास

नोएडा. शहर में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं है। उनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन सरेआम वारदातों को अंजाम दे रह हैं, लेकिन यूपी पुलिस उन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के गेट नंबर-3 के पास का है। जहां स्कूल की टीचर अपनी खराब गाड़ी को ठीक कराने के लिए मैकेनिक का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश उनके पास आकर रुके और आते ही उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देते हुए उनके गहने उतरवा लिए और सेक्टर-37 की तरफ फरार हो गए। महिला टीचर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश के नाम पर केवल लकीर पीटती नजर आई।

सांप्रदायिक बवाल और खूनी संघर्ष के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने दी ये चेतावनी

जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-30 स्थित डीपीएस की टीचर प्रीति स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थीं। स्कूल से बाहर निकलते ही उनकी कार का टायर में पंक्चर हो गया। इसके बाद वे सेक्टर-30 में स्कूल के गेट नंबर तीन के सामने अपनी गाड़ी को खड़ी कर मैकेनिक का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश प्रीति के पास आकर रुके और गन प्वाइंट पर ले लिया। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उनके गहने उतरवा लिए और सेक्टर-37 की तरफ फरार हो गए। ये बदमाश कितने बेखौफ थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की महज चंद कदमों की दूरी पर निठारी पुलिस चौकी और डीपीएस के सभी गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

इस बड़े रिजॉर्ट में खाना बना रहा था कुक कि अचानक किचन बहने लगा खून अौर फैल गई दहशत

वारदात के बाद शिक्षिका रोते हुए डीपीएस के सुरक्षा गार्डों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन पुलिस ने फोन नहीं लग सका। घटना के 25 मिनट बाद पुलिस ने फोन उठाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए 80 फीट की ऊंचाई पर चढ़े हिंदू संगठन के लोग, जानिये फिर क्या हुआ, देखें वीडियो-