कार्यक्रम के संयोजक अजय मित्तल के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाले संघ के सबसे बड़े कार्यक्रम में पांच लाख लोगों के आने की संभावना है। वहीं, सरसंघ संचालक मोहन भागवत लिफ्ट से मंच तक पहुंचेंगे। ढाई किलोमीटर लंबे और डेढ़ किमी चौड़े मैदान में सभी स्वयंसेवकों के खड़े होने का स्थान निश्चित होगा। इस पर निशान भी लगाया जा रहा हे।