10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, भाजपा का ये नेता समर्थकों सहित सपा में शामिल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ग्रहण कराई पार्टी सदस्यता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Apr 2018, 12:27 PM IST

amroha

अमरोहा. जैसे—जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही दल बदलने का खेल तेज हो चला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता जहां हर चाल चल पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। वहीं बसपा और सपा भी भाजपा में सेंधमारी कर रहे हैं। ताजा मामले में सपा ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है। आॅल इंडिया युवा सैनी सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा नेता अनुराग सैनी ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें- SC/ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद, मेरठ में पुलिस चौकी और बस को फूंका, एक व्यक्ति की मौत

ज्ञात हो कि प्रदेश में सपा—बसपा गठबंधन ने भाजपा को सोचने को मजबूर कर दिया है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में हर हथकंडा अपना रही है चाहे वह गठबंधन का हो या जोड़—तोड़ की राजनीति का। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को प्रदेश में एक और झटका दिया है। उन्होंने पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री स्वर्गीय मंगल सिंह सैनी के पुत्र भाजपा नेता अनुराग सैनी को समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी है। दरअसल, अनुराग सैनी ने नौगावां सादात और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद से वे पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के खिलाफ प्रवीण तोगड़िया ने किया बड़ा खुलासा, लगाए ये गंभीर आरोप

यहां बता दें कि पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री स्वर्गीय मंगल सिंह सैनी के पुत्र अनुराग सैनी भाजपा से पहले बसपा में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बसपा में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन, इसके बाद वे बसपा को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने नौगावां सादात और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग की थी। लेकिन, भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इस बात से सैनी नाराज चल रहे थे। इसलिए उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल होकर पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ली।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें देखेने के लिए यहां क्लिक करें-