नोएडा. बिग बॉस फेम सपना चौधरी आजकल सोशल मीडिया से लेकर स्टेज शो में छाई हुईं हैं। वेस्ट यूपी सहित देशभर के सपोर्ट के बावजूद वे बिग बॉस की विनर तो नहीं बन सकी, लेकिन अब वे लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर देश की राजधानी दिल्ली में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (sapna choudhary) का जलवा बरकरार है। इन दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सपना एक स्टेज पर डांस कर रहीं हैं। इसी बीच दो लोग स्टेज पर पहुंचते हैं और उन पर नोटों की बारिश करना शुरू कर देते हैं, लेकिन सपना अपना डांस जारी रखती हैं। इस पर सपना के सिक्योरिटी गार्ड उन लोगों को स्टेज से उतरने के लिए कहते हैं, जिसके बाद वे नीचे चले जाते हैं।