
Satyamev Jayate फिल्म रिलीज होने से पहले Download करने के लिए सर्च कर रहे लोग
नोएडा। John Abrahim की satyamev jayate movie 15 अगस्त 2018 को रिलीज हो गई है। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर लोगों में खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म को free Download करने के लिए लोग Google पर सर्च करने लगे हैं।
इसके साथ ही Satyamev Jayate Movie songs को भी लोग सर्च कर अलग-अलग Website से डाउनलोड कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के mp3 songs और video songs को भी अच्छा रिस्पोन्स मिल रहा है। लोग यूट्यूब पर जमकर इन गानों को देख रहे हैं। सत्यमेव जयते फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। वहीं नोएडा में भी लोगों को फिल्म का इंतजार है।
नोएडा के सेक्टर-22 में रहने वाले नितिन शर्मा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म भी देशभक्ति से जुड़ी है तो इसे देखने के लिए हमें इंतजार है। इस दिन छुट्टी भी होगी तो मजा भी आएगा। वहीं सेक्टर-18 स्थित मूवी टाइम्स के मैनेजर मनीष शर्मा का कहना है कि सत्यमेव जयते फिल्म देशभर में 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म को अच्छा रिस्पोन्स मिलेगा क्योंकि एक तो उस दिन छुट्टी है और दूसरा फिल्म की कहानी लोगों को आकर्षित करेगी।
क्या है फिल्म की कहानी
बता दें कि Satyamev Jayate movie में देशभक्ति और एक्शन का जबरदस्त डोज है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जॉन इब्राहिम भ्रष अधिकारी व पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुहिम चलाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म लोग अभी से गूगल पर इस फिल्म को डाउनलोड करने के लिए लगातार सर्च कर रहे हैं।
Updated on:
30 Aug 2018, 2:20 PM IST
Published on:
9 Aug 2018, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.