दरअसल, अलग-अलग जनपदों में पेरेंट्स एसोसिएशन भी लगातार प्रशासन व यूपी सरकार को पत्र भेजकर स्कूलों की फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर लोगों के काम लॉकडाउन और कोरोना के चलते ठप हैं। जिससे उनके सामने घर चलाने तक का संकट पैदा हो गया। ऐसे में छात्रों की स्कूल फीस भरना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और संभल जिलों के कई स्कूलों ने तीन-तीन महीने की फीस माफ करने का फैसला किया। जिसके बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के पेरेंट्स को बड़ी राहत मिली है।