उनके अनुसार, इस ग्रहण का कर्क व मिथुन राशि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके कारण इनके बनते काम भी अटक सकते हैं। जबकि यह मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को शुभ फल देगा। पंडित राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जाप करें। इतना ही नहीं वे गरीबों को कुछ दान भी करें, जिससे ग्रहण का प्रभाव कम हो सकता है।