नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 ए सुपरटेक ट्विन टावर के पास बने पार्क में एक एक युवती ने खुद को आग लगा ली। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडिशनल डीसीपी इलामारन जी ने बताया कि युवती के शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 23 वर्षीय आयुषी बहल निवासी ग्रेटर कैलाश ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। युवती के पास से डीजल की बोतल और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगी है।