नोएडा।अगर आप भी कम समय आैर बिना महनत के रुपया कमाना चाहते है आैर किसी भी काॅल पर विश्वास कर लेते है, तो अनजान नंबर से आने वाली काॅल से सावधान हो जाये। कहीं आपकों भी कार जीतने का झांसा देकर ठग अपना शिकार न बना लें। दरअसल कोतवाली सेक्टर-39 में एक एेसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को काॅल पर कार जितने की बात कहकर ठग ने अपने खाते में 53 हजार रुपये डलवा लिये। पीड़िता काे इसका पता पित के घर लौटने पर लगा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ठगों का पता लगाने में जुटी है।