धर्मेंद्र के भाई का कहना है कि यह शादी गलत नहीं है। सब कुछ तय प्रक्रिया के तहत हुआ है। इसके पीछे पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, बीते चुनाव में प्रधान प्रत्याशी और हारे प्रधान के भाई का षड़यंत्र है। वह कहते हैं कि पूरे मामले में सिर्फ राजनीति हुई है। जबकि इस फर्जीवाड़े की शिकायत करने वाले नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका आरोप बिल्कुल ठीक है। प्रधान और उसके पति के साथ साजिश कर योजना का अनुचित लाभ लेने वाले कई जोड़े तो ऐसे हैं, जिनके 10 साल की उम्र के बच्चे हैं।