इस पूरे मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने विद्यालय की लापरवाही पर सफाई देते हुए कहा कि पेपर आउट नहीं हुआ है। वह बुधवार को खुलना था, लेकिन गलती से व्यवस्थापक ने वह प्रश्नपत्र सोमवार को खोल दिया था। दरअसल, सोमवार को 12वीं का बायोलॉजी और कॉमर्स प्रथम का पेपर था। उसके स्थान पर बायलॉजी और कॉमर्स सेकंड का प्रश्नपत्र खोल दिया गया। फिलहाल प्रश्नपत्र सीज कर दिए गए हैं।