
मुजफ्फरनगर. लोहिया बाजार में एक पूजा सामग्री के शोरूम पर वन विभाग की अचानक छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस शोरूम से वन विभाग की टीम ने कुछ प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। साथ ही दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कई घंटों तक व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित वस्तुओं के सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। विरोध के बाद टीम ने शोरूम के मालिक व सामान को व्यापारियों के सुपुर्द कर दिया और लैब की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कही।
यह भी पढ़ें- अजान के दौरान पीएम मोदी द्वारा भाषण रोके जाने पर आजम खान ने दिया ये बड़ा बयान, देखें वीडियो-
दरअसल शनिवार की देर शाम वन विभाग की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार स्थित साईं पूजा सामग्री केन्द्र पर छापेमारी की। इस दौरान शोरूम के अंदर से पक्षी के अंगनुमा संदिग्ध वस्तु बरामद की गई, जिसे हाथ का पंजा बताया जा रहा है। विभाग की टीम ने संदिग्ध वस्तु को अपनी सुपर्दगी में लेते हुए शोरूम के मालिक को हिरासत में लेने का प्रयास किया। लेकिन इस पर बाजार के अन्य व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
वहीं व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने व्यापारी गुल्लू को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां व्यापारी के शोरूम से बरामद संदिग्ध वस्तु का सैम्पल लेकर जांच के लिए देहरादून लैब में भेज दिया गया और बरामद सामान को व्यापारियों के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद व्यापारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है।
Published on:
04 Mar 2018 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
