29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police ने अपनी सैलरी में से केरल को दिए इतने करोड़ रुपये, जानकर आप भी करेंगे गर्व

केरल को उबारने के लिए देशभर के लोग हरसंभव मदद कर रहे हैं। कई संगठन व संस्थान केरल के लोगों की मदद करने के लिए चंदा जुटा रहे हैं। वहीं इस बीच यूपी पुलिस भी केरल की मदद के लिए आगे आई है।
2 min read
Google source verification
uttar pradesh

यूपी पुलिस ने अपनी सैलरी में से केरल को दिए इतने करोड़ रुपये, जानकर आप भी करेंगे गर्व

Rahul Chauhan@Patrika.com

नोएडा। केरल में भारी बाढ़ आने के बाद से भारी तबाही मची हुई है। पूरे राज्य में जन-धन की भारी क्षति हुई है। वहीं इससे केरल को उबारने के लिए देशभर के लोग हरसंभव मदद कर रहे हैं। कई संगठन व संस्थान केरल के लोगों की मदद करने के लिए चंदा जुटा रहे हैं। वहीं इस बीच यूपी पुलिस भी केरल की मदद के लिए आगे आई है और करीब 2 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : हार्इटेक सिटी के गेस्ट हाउस के अंदर लाखों रुपये में एेसे लगती थी लड़कियों की बोली

दरअसल, नोएडा पुलिस समेत वेस्ट यूपी पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये केरल की मदद के लिए देने का फैसला किया है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से “एक दिन का वेतन” अंशदान के रूप में सहायता हेतु दिये जाने का आवाहन किया गया था। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने मानवता दिखाते हुए मदद के लिए आगे आए हैं और अपनी सैलरी से एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। जिसके बाद कुल 1 करोड़ 92 लाख 62 हजार 892 रुपये का ड्राफ्ट के माध्यम से यूपी पुलिस महानिदेशक कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इस पूर्व मंत्री का पोता दर्द से कराहता रहा, परिजनों ने उठाया ये बड़ा कदम

एसएसपी गौतमबुद्ध नगर डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि केरल में आई तबाही से हर कोई अवगत हैं। लोगों की मदद करने के लिए जिला पुलिस ने अपने एक दिन का वेतन दिया है। जिसे ड्राफ्ट के जरिए डीजीपी ऑफिस प्रेषित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में पौधारोपण के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला, सीएम योगी के पास पहुंची शिकायत

जनपदवार अंशदान का विवरण-

1-ADG Meerut Zone कार्यालय- रू 12,700/-

2-IG Meerut Range कार्यालय- रू 13,150/-

3-DIG SRR Range कार्यालय- रू 10,500/-

4-मेरठ- रू 30,15,947/-

5- गाजियाबाद- रू 41,65,042/-

6- बुलन्दशहर- रू 22,50,447/-

7- गौतमबुद्धनगर- रू 28,46,200/-

8- बागपत- रू 13,21,312/-

9- हापुड़- रू 16,68,614/-

10- सहारनपुर- रू 10,80,150/-

11- मुजफ्फरनगर- रू 25,58,830/-

12- शामली- रू 3,20,000/-

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग