प्रदेश के गन्ना विकास स्वतंत्र प्रभार एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा रविवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में हिंदी नव वर्ष के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम के बाद वहां पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि फूलपुर व गोरखपुर की सीट हारने का यह मतलब यह नहीं है कि भाजपा का जनाधार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में सपा नहीं जीती है बल्कि वे अपनी लापरवाही से हारे हैं। उनके अनुसार, उनको और मुख्यमंत्री जी को लग रहा था कि आसानी से वे लोग जीत रहे हैं क्योंकि लगातार जीत का क्रम जारी था। वे हार गए, इसके पीछे पार्टी और उन्होंने कहीं ना कहीं थोड़ी लापरवाही बरती। यह उसी का परिणाम है। यह कोई सपा और बसपा की जीत नहीं है यह उनकी लापरवाही की वजह से हुई हार है।