
Vishwaroopam 2 Movie रिलीज होते ही Download करने के लिए Google पर सर्च कर रहे लोग
नोएडा। कमल हसन की Vishwaroopam 2movie नोएडा समेत देशभर में 10 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। वहीं फिल्म की ऑपनिंग अच्छी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। इसके साथ ही कुछ लोग vishwaroopam 2 movie download करने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं।
दरअसल, विश्वरूपम 2 फिल्म इंटरनेट पर लीक होने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते लोग गूगल पर फिल्म को HD 720p में डाउनलोड करने के लिए सर्च कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मूवीज टाइम्स के मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि विश्वरूपम फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिलहाल हमारे यहां फिल्म हाउसफुल चल रही है।
Movie Download करने के बारे में उन्होंने बताया कि इस तरह की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन कई बार यह देखा जाता है कि कुछ वेबसाइट्स पर फिल्म को लीक कर दिया जाता है। ऐसे लोगों और वेबसाइट्स के खिलाफ कड़े नियम भी बने हुए हैं। वहीं फिल्म देखने वाले विरेंद्र शर्मा का कहना है कि यह फिल्म विश्वरूपम का दूसरा पार्ट है और पिछली फिल्म की तरह यह फिल्म भी लाजवाब है। फिल्म में कमल हसन ने बेहतरीन अभीनय किया है।
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म देखने वाली दीपिका ठाकुर का कहना है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार था और आज मैंने फिल्म का पहला शो देखा। फिल्म के कहानी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि Vishwaroopam 2 फिल्म में कमल हसन रॉ एजेंट होते हैं। जिनकी पत्नी का किरदार निरूपमा (पूजा कपूर) हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए कैसे प्लान बनाया जाता है।
Updated on:
25 Aug 2018, 7:41 PM IST
Published on:
10 Aug 2018, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.