दरअसल, घटना नोएडा सेक्टर-134 स्थित कॉसमॉस सोसाइटी की है। जहां दिल्ली पुलिस के एसीपी परिवार के साथ 17वीं मंजिल पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुनीत सिसोदिया ने 6 मार्च को एसीपी के घर के बाहर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में एसीपी की मां सुनीता ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि एसीपी के घर फायरिंग करने वाले युवक पुनीत सिसोदिया ने टिक-टाॅक वीडियो बनाने के लिए फायरिंग की थी।