21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण शुरू, 500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

नगर निगम, भिलाई, खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में 500 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र का निर्माण किया जा रहा था। कलेक्टर, दुर्ग के निर्देश के बाद भिलाई, निगम के आयुक्त ने काम को शुरू करने एजेंसी से कहा है। एजेंसी ने काम को शुरू कर दिया है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने इसे महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर शुरू करवाया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त मिलने के बाद, यह काम रोक दिया गया था। अब पुन: इसे शुरू कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 17, 2025

भिलाई के इतिहास में पहली बार एक नई रोजगार क्रांति के रूप में इसे देखा जा रहा है। यहां की फैक्ट्री से तैयार कपड़ों की सप्लाई देशभर में की जाएगी। भिलाई में यहां छत्तीसगढ़ की खुद के ब्रांड के कपड़ों की गारमेंट फैक्ट्री खुलेगी। इसका खुद का ब्रांड का नाम होगा। भिलाई को औधोगिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है। अब एक और नई पहचान मिलने वाली है। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इस तरह की फैक्ट्री कारगर साबित होगी। गारमेंट फैक्ट्री Garment Factory का निर्माण नगर निगम करीब 8 करोड़ की लागत से करवा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह की फैक्ट्री छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुरू की गई है।

45 दिनों तक दिया जाएगा ट्रेनिंग

इस फैक्ट्री को शुरू करने को लेकर शासन की मंशा केमुताबिक महिलाओं को सिलाई का काम पहले से आता उन्हें और जिन्हें नहीं आता उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। महिलाओ को यहां मास्क, शर्ट, कुर्ता बनाने की ट्रेनिंग दिया जाएगा। भिलाई को गारमेंट का हब बनाया जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिए है और जल्द ही भिलाइवासियो के लिए एक रोजगार क्रांति देखने को मिलेगा। इससे यहां काम करने वाली महिलाओं का पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा। महिलाओं को गारमेंट फैक्ट्री के संचालन के लिए 45 दिवस की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद ही प्राइमरी शेड से मेन शेड में महिलाओं को काम करने के लिए भेजा जाएगा। गारमेंट फैक्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर से बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। गारमेंट फैक्ट्री में कपड़े के लिए मशीन लगाने की तैयारी है। इसका संचालन करने के लिए निगम से व्यवस्था की जाएगी।

3300 स्क्वायर फीट में हो रही तैयार

जनप्रतिनिधियों की मंशा के मुताबिक 3300 स्क्वायर फीट में गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। इसमें शौचालय की व्यवस्था व किड्स जोन भी होगा। वहीं वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। नगर निगम, भिलाई के कैनाल रोड से लगाकर इसे तैयार किया जाना है। इसको लेकर तात्कालीन निगम आयुक्त देवेश ध्रु, ने एजेंसी को निर्देश दिया था कि आईटीआई परिसर में गारमेंट फैक्ट्री का काम शुरू किया जाए। इसके बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। अब जाकर कलेक्टर के निर्देश पर काम शुरू किया गया है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-commissioner-of-nehru-planetarium-saw-the-show-19310530

#BGT2025में अब तक