एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अपने पहले सर्वाधिक 70 पदकों के रेकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बाद अब 71 पदक हासिल कर लिए हैं। उम्मीद है कि इस बार भारत 100 मेडल के लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएगा। वहीं, आज विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी मैदान में उतरेंगे। उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालने में सफल होंगे। क्योंकि मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने एशियन गेम्स से नाम वापस ले लिया है।