
नई दिल्ली। आईपीएल खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी इस सप्ताह भारत आ गए थे। ये पांचों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे थे। जैसे ही आईपीएल खेलने का समय नजदीक आया ये खिलाड़ी सीरीज को बीच में छोड़कर भारत पहुंच गए। वनडे सीरीज को छोड़ने के कारण पाकिस्तान इन खिलाड़ी पर नाराजगी जताते थी। उनका कहना था कि जारी सीरीज को ऐसे बीच में छोड़कर जाना गलत बात है। माना बीसीसीआई काफी पावरफुल है लेकिन खेल की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। ताजा खबरों के अनुसार, अफ्रीका के तीन ओर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ टी—20 सीरीज से अपना वापस ले लिया है।
टेम्बा, हेंडरिक्स और प्रिटोरियस ने नाम लिया वापस
एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी—20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। पाक खिलाफ टी—20 सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ी टी—20 कप्तान टेम्बा बाउमा, ओपनर रीज़ा हेंडरिक्स और ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस का नाम भी शामिल है। हालांकि सभी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेने की वजह अलग अलग बताई है।
तीनों ने बताई अलग अलग वजह
टेम्बा बाउमा पाकिस्तान के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे। पाक के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान वह चोटिल हो गए थे। इसलिए बाउमा टी—20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बाउमा के बाहर होने के बाद अब हेनरिक्स क्लासेन को साउथ अफ्रीका की कमान सौंपी गई है। हेंडरिक्स भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से हटने का फैसला किया। हेंडरिक्स की जगह एडेन मारक्रम को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण प्रिटोरियस भी टी—20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।
ये 5 खिलाड़ी पहुंच चुके है भारत
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मुकाबले खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर क्विंटन डिकॉक, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, एनरिक नोर्त्जे और कगिसो रबाडा भारत आ गए थे। अफ्रीका के ये पांचों खिलाडी आईपीएल की अलग-अलग टीमों में खेलेंगे। कगिसो रबाडा और एनरिच नोखिया दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं। डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स की आरे से खेलेंगे। वहीं लुंगी एंगिडी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे। क्विंटन डिकॉक रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।
Published on:
9 Apr 2021, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.