कपिल शर्मा ने कहा, "मेरे शिक्षक मुझे निकम्मा कहते थे। मैंने कहा कुछ तो है, ये करना है आगे चल के। मेरे शिक्षकों ने सोचा कि मैं बेकार था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए। मैं कॉमेडी करना चाहता था।" कपिल ने आगे कहा, "कॉलेज में जो यूथ फेस्टिवल होता है वहां मैंने पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस की। फेस्टिवल में प्ले, स्किट, हिस्ट्रीयॉनिक्स, माइम और मिमिक्री जैसी चीजें होती हैं, तो वहां मैंने पहली बार हिस्ट्रीयॉनिक्स ट्राई (इसमें आपके सामने दो तीन माइक लगे होते हैं और आपको बॉडी लैंग्वेज से दिखाना होता है कि आप किसी कैरेक्टर को दर्शना होता है) की थी। मैं पंच मार रहा था और लोग हंस रहे थे। वो टीचर्स जो मुझे कहते थे कि निकम्मा है वो भी हंस रहे थे तब मुझे लगा कि कुछ तो है। हालांकि मेरा कॉमेडियन बनने का कोई प्लान नहीं था, लेकिन मेरे पिता का इसमें बहुत बड़ा हाथ है।"