
रिति तिवारी को लेकर एकम बावा ने किए कई खुलासे (Photo Source- Instagram/Ekambawaofficial)
Ekam Bawa Reveals Rhiti Tiwari Pocket Money Claim: भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Riti Tiwari) इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में अपने बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच रीति की मां रानी तिवारी के एक्स पार्टनर और सिंगर एकम बावा (Ekam Bawa) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एकम ने रीति के उस दावे की हवा निकाल दी है, जिसमें रीति तिवारी ने अपनी 25 हजार रुपए की पॉकेट मनी को लेकर बात की थी। जैसे ही वीडियो लोगों की नजरों में आया इस पर कमेंट आने शुरू हो गए। कोई रीति को फेक बता रहा है तो कोई एकम बावा को वाइल्ड कार्ड लाने के लिए कह रहा है।
रीति तिवारी के कथित सौतेले पिता एकम बावा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सबूत के तौर पर मां-बेटी के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एकम ने बताया कि वह 2020 से 2025 तक एक ही फ्लैट में साथ रहे हैं। 2020 से 2022 तक वह रानी तिवारी के साथ लिव-इन में थे और फिर 2022 में शादी की थी।
एकम बावा ने रीति के गरीबी और कम पॉकेट मनी वाले दावों पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा, "जिस लड़की के पास 4 से 5 लाख रुपये के ब्रांडेड हैंडबैग्स हों और जो रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियों में घूमती हो- जिसका हर महीने का सिर्फ डीजल का खर्चा ही ढाई से तीन लाख रुपये आता हो, वह टीवी पर जाकर 25,000 पॉकेट मनी का रोना रो रही है!
एकम बावा ने आगे कहा, "मुंबई में इनके बड़े-बड़े फ्लैट्स हैं और इनकी अपनी एक स्पोर्ट्स कंपनी है, जिसका टर्नओवर काफी ज्यादा है और सालों से चल रही उस कंपनी का पैसा कहां जाता है? जनता को बेवकूफ बनाना बंद करो।" वहीं, एकम ने रीति की मां रानी तिवारी पर भी कड़े आरोप लगाए और कहा कि जो कुछ उनके साथ हुआ है, भगवान करे वैसा किसी दुश्मन के साथ भी न हो।
एकम बावा ने शो में रीति द्वारा काजी तौकीर के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, "आप नेशनल टीवी पर जाकर एक आदमी की मां-बहन को लेकर गालियां दे रही हैं। मुझे भी गुस्सा आएगा, मैं भी इंसान हूं। अगर रीति ने अपना बर्ताव नहीं सुधारा और झूठ बोलना बंद नहीं किया, तो मेरे पास 6 साल का ऐसा बहुत सा सच है जो मैं सामने रख दूंगा।"
एकम बावा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा रीति तिवारी पर फूट पड़ा है। कमेंट सेक्शन में लोग रीति को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कितनी फ्रॉड है ये लड़की, टीवी पर बेचारी बनने का नाटक कर रही है!" दूसरे ने लिखा, "इसे वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस 20 में लेकर आओ।" एक और ने लिखा, "मैं तो इसे टीवी पर नहीं देख पाता, आप तो इसके साथ रहे हैं।"
एक अन्य ने लिखा, "भाई जी आप ही उसे समझा सकते हो।" दूसरे ने एकम बावा का धन्यवाद देते हुए लिखा, "थैंक यू भाई आपके कम से कम सच तो बोला।" एक और ने लिखा, "मतलब आप तैयार हो बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड बनकर जाने के लिए।" एक अन्य ने लिखा, "पर्दोफाश हो गया इसका।"
Updated on:
26 Sept 2026 11:12 am
Published on:
26 Sept 2026 10:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
