
सलमान खान ने रीति तिवारी पर निकाली भड़ास (Photo Source- Twitter/@Xyne_Op)
Salman khan On Rhiti Tiwari in Bigg Boss 20:'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के सभी दर्शकों और फैंस को पूरे हफ्ते वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। हफ्ते भर घर में हुए तमाम लड़ाइयों, ड्रामों और विवादित मुद्दों पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) जिस बेबाक अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, उसे देखने में दर्शकों को अलग ही मजा आता है। ऐसे में 'वीकेंड के वार' का नया प्रोमो सामने आया है, वही हुआ जिसकी फैंस को उम्मीद थी, सलमान खान ने रीति तिवारी (Riti Tiwari) समेत उनकी पूरी गैंग को जमकर आड़े हाथों लिया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई है।
बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो जारी हुआ है उसमें सलमान खान रीति तिवारी पर काफी गुस्सा होते दिख रहे हैं। सलमान ने रीति के बर्ताव पर कड़ा एतराज जताते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह शो के इतिहास का "सबसे बेकार Diss" था।
कुछ समय पहले हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस ने यंग (Yung) और काजी (Qazi) की टीमों को एक-दूसरे के सामने उतारा था। टास्क के नियम के मुताबिक दोनों टीमों के कंटेस्टेंट्स को रैप/शायरी के जरिए एक-दूसरे को 'Diss' करना था यानी आलोचना और बेइज्जती करनी थी। लेकिन आरोप है कि इस टास्क के दौरान रीति तिवारी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। इतना ही नहीं, उनकी गैंग के साथी उन्हें गलत कदम उठाने से रोकने के बजाय और ज्यादा बढ़ावा देते दिखे।
प्रोमो में रीति ने सफाई देने की कोशिश करते हुए कहा कि उनका इरादा या मतलब गलत नहीं था, लेकिन सलमान खान ने उनकी एक नहीं सुनी और सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दी हैं। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं और सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान ने सिर्फ रीति तिवारी को ही नहीं, बल्कि उनकी गैंग के सदस्य आसिफ खान को भी सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया। सलमान ने आसिफ से बेहद तीखा सवाल पूछते हुए कहा, "आसिफ, आप खुद को बहुत समझदार और अक्लमंद कहते हैं, तो उस वक्त आपकी अक्ल कहां घास चरने गई थी? अगर आपकी अपनी बहन पर कोई और लड़की ऐसा घटिया Diss करती, तो क्या आप उसे ऐसे ही करने देते?"
इसके साथ ही भाईजान ने रीति के गेम प्लान को एक्सपोज करते हुए कहा कि वह काजी तौकीर से अंदर ही अंदर जलती हैं और उनसे काफी इनसिक्योर महसूस करती हैं। हालांकि, रीति ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और उन्हें काजी पसंद ही नहीं हैं।
प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दर्शक सलमान खान के इस सख्त रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, "भाई ने कमाल कर दिया, रीति और उनकी गैंग को आईना दिखाना बेहद जरूरी था।" दूसरे ने लिखा, "आसिफ को अब भाई छोड़ेंगे नहीं। बाहर भी उसको काम नहीं मिलेगा। सल्लू भाई का ईगो हर्ट कर दिया है।" एक और ने लिखा, "सलमान खान शो नहीं देखते हैं और क्रिएटिव डायरेक्टर जो भी कहते हैं, वे उसी के आधार पर कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं।"
एक अन्य ने लिखा, "गलती किसी की भी हो एक बंदे की गजब बेईज्जती होना कंफर्म है।" एक और ने लिखा, "कितनी झूठी है रीति, उसे काजी से जलन है और उसने कनिका के सामने यह बात मानी भी है।" एक ने लिखा, "मुझे खुशी है कि ऐसा हुआ और वे बेवकूफ लोग जो तब चुप रहे जब रीति शिटी गंदगी फैला रही थी।" ऐसे में प्रोमो से साफ है कि 26 सितंबर का एपिसोड बेहद धमाकेदार और हाई-ड्रामा से भरपूर होने वाला है।
Updated on:
26 Sept 2026 09:04 am
Published on:
26 Sept 2026 08:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
