Cockroach Janta Party: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए उन्हें भगत सिंह बनने की गलतफहमी में नहीं रहने की नसीहत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके शुरुआत में युवाओं की आवाज बनकर सामने आए थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी, राहुल गांधी और उनके शब्दों में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ खड़े हैं। गिरिराज सिंह ने देश में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।