मृतकों में40वर्षीय लालसा देवी, छोटू कुमार तीन वर्ष और गोलू कुमार चार वर्ष शामिल हैं। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। गंभीर रूप से जख्मी आरती देवी 30वर्ष और पांच साल की आरती कुमारी को सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।