17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्णिया ट्रक हादसा : ट्रक के उडे परखच्चे, चार लोगों की मौत ​

यह हादसा पूर्णिया के एनएच 57 पर हुआ जहां विपरित दिशा से आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Apr 2018, 5:20 PM IST

file photo accident

file photo accident

( बिहार/पूर्णिया): बिहार के पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गवा दी। यह हादसा पूर्णिया के एनएच 57 पर हुआ जहां विपरित दिशा से आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए।

यह हादसा रविवार को जिले के कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक के समीप एनएच 57 पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अररिया की तरफ से आ रहा एक ट्रक हाइवे की फोरलाइन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दुसरी ओर की लाइन पर चला गया। इसी बीच दुसरी दिशा से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ट्रकों के ड्राइवरों और खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े:पॉक्सो एक्ट में बदलाव के बाद 10वें दिन स्वाति मालीवाल ने तोड़ा अनशन, कहा- ये अबतक की सबसे बड़ी जीत

खतरनाक हादसे में टक्कर होते ही दोनों ट्रकों के ढ़ाचे तहस-नहस हो गए। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टक्कर के कारण मृत लोगों के शव ट्रक के ढ़ाचे में फस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर शवों को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जान गवाने वाले दो लोगों की पहचान मनहारी के सुनील और गौतम यादव के रूप में हुई। इस हादसे का कारण का अभी तक सामने नहीें आ पाया है पर बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से ड्राइवर ट्रक को डीवाइडर तोड़ता हुआ दुसरी लेन में ले गया। ट्रक मेें भारी सामान लदा होनें के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और विपरित दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया ।

यह भी पढ़े:2016 में रेप के सिर्फ तीन प्रतिशत मामलों का हुआ निपटारा, क्या कानून सख्त करने का होगा फायदा?

यह भी पढ़े:हरियाणाः 70 साल की बुजुर्ग महिला को थाने में थर्ड डिग्री, ऐसे हुआ मामले का खुलासा