पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शनिवार को अपना चार्ज छोड़ दिया। चार्ज छोड़ने के बाद पुलिस ऑफिस में उनके विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान एएसपी रोहित मिश्र, सीओ बीसलपुर अनुराग दर्शन, सीओ सदर प्रवीन मलिक, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, उनके पीआरओ शाहिद अली आदि कई पुलिसकर्मियों ने उन्हे फूल मालाएं पहनाकर उन्हे विदाई दी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।