ओवैसी ने ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए लिखा- 'गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को भय की जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर रहा है। ऐसी भीड़ को तुरंत मुकदमा चलाकर उन्हें सजा दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा करने की बजाय केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने इन्हें मालाएं पहनाईं। इतना ही नहीं कुछ लोगों के साथ मिलकर इस तरह के मुकदमों में गड़बड़ियां भी की गईं।