6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबरी केस के लपेटे में कल्याण सिंह, CBI ने कोर्ट से की समन जारी करने की मांग

राजस्थान प्रदेश के पूर्व गवर्न कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई CBI ने बाबरी विध्वंस मामले में कल्याण सिंह को समन जारी करने प्रकिया शुरू की
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 10, 2019

q.png

नई दिल्ली। राजस्थान प्रदेश के गवर्नर पद से हटते ही कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। सीबीआई ने बाबरी विध्वंस मामले में कल्याण सिंह को समन जारी करने प्रकिया शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि कल्याण सिंह ने हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल पूरा किया है। गवर्नर रह चुके कल्याण सिंह ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा की है।

उन्होंने कल यानी सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हालांकि इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

चंद्रयान-2: दुनिया को पराक्रम दिखाएगा लैंडर विक्रम, पैरों पर खड़ा होते ही दिखाएगा कमाल!

दरअसल, सीबीआई ने पूर्व सीएम एवं पूर्व गर्वनर कल्याण सिंह को अयोध्या बाबरी विध्वंस केस में तलब करने के लिए स्पेशल जज अयोध्या प्रकरण सीबीआई कोर्ट लखनऊ की कोर्ट में अर्जी दी है।

अब कोर्ट सीबीआई की इस अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई करेगा।

आपको बता दें कि अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी जैसे समेत कई नेता जमानत पर बाहर हैं।

'चंद्रयान 2' पर अदनान सामी ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली, ट्वीट किया वीडियो

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में अफरातफरी का माहौल

आपको बता दें कि गौरतलब है कि राजस्थान के गर्वनर के पद पर आसीन रहने के चलते कल्याण सिंह को 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस केस के लिए बतौर आरोपी नहीं बुलाया जा जा सकता था।

इसके पीछे भारतीय संविधान के आर्टिकल 361 के तहत राज्यपालों को मिली संवैधानिक छूट है।