12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी यादव बताएं कि 29 साल की उम्र में कैसे कमाई अरबों की संपत्ति: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीबीआई और ईडी के पास चारा घोटाला मामले से ज्यादा पुख्ता सबूत रेलवे होटल घोटाला मामले में है, इसलिए कोई बच नहीं सकेगा।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 06, 2018

Sushil Modi on Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव बताएं कि 29 साल की उम्र में कैसे कमाई अरबों की संपत्ति: सुशील मोदी

नई दिल्ली। 2006 के आईआरसीटीसी घोटाले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव को जनामत मिलने के बाद डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला बोला है। मोदी कहा कि उनको (तेजस्वी और राबड़ी देवी) मिली जमानत पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के लोग ऐसे खुशियां मना रहे हैं मानो सभी आरोपी दोषमुक्त हो गए हों, ले्किन मैं उन लोगों को बता दूं कि जमानत मिलने का मतलब आरोपमुक्त और रिहा हो जाना नहीं होता है

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 दिसंबर को एक साथ आएंगे नतीजे

कोई भी घोटालेबाज नहीं बचेंगे : सुशील मोदी

मोदी ने कहा कि जिस तरह से चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत सभी दोषसिद्ध आरोपियों को सजा हुई हैं उसी तरह से इस मामले में भी कोई आरोपी बचने वाला नहीं है । सीबीआई और ईडी के पास चारा घोटाला मामले से ज्यादा पुख्ता सबूत रेलवे होटल घोटाला मामले में है, इसलिए कोई बच नहीं सकेगा।

तेजस्वी ने 29 साल की उम्र में कैसे कमाई इतनी संपत्ति: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि ईमानदारी की किस कमाई से वह सिर्फ 29 साल की उम्र में पांच मकान, 47 भूखंड समेत कुल 52 संपत्ति के मालिक बन गए हैं। मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ये भी बताएं कि मात्र 64 लाख रुपए की पूंजी निवेश कर वह 94 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए। उन्होंने कहा कि क्या यह सही नहीं है कि इसी जमीन पर 750 करोड़ रुपए की लागत से बिहार का सबसे बड़ा मॉल का निर्माण बिना पर्यावरण क्लीयरेंस और नक्शा पास कराए अवैध तरीके से कराया जा रहा था।

आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी और राबड़ी को जमानत

बता दें कि आईआरसीटीसी होटल घोटाले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई आरोपियों को जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने अदालत में मौजूद आरोपियों को जमानत देते हुए उनसे एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत राशि भरने को कहा। इसके साथ ही पासपोर्ट जब्त कर सभी अंतरिम जमानत दे दी है।